झिरी गॉव प्राकृतिक कि गोद मे बसा एक गॉव जो चम्बल नदी के किनारे पर है यहॉ का प्राकृतिक दृश्य देखने से मन प्रफुलित हो जाता हैं। इस क्षेत्र मे एक बार भ्रमण करने वाला व्यक्ति, यहां बार-बार आना पसन्द करता हैं। ऐसा कहा जाता हैं। कि प्राचीन समय मे इस गॉव में पहाड़ियों की दरार ( झिरियों ) से पानी निकलता था। इसी लिए इस गॉव का नाम झिरी पड़ा।
यहाँ का दमोह स्थान पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत ही महत्व पूर्ण है। इसका कारण यहां का एक प्राकृतिक झरना हैं, यह स्थान चारों तरफ से पहाड़ों और हरियाली से आछादित रहता है
झिरी गॉव एक ग्राम पंचायत मुख्यालय हैं। इस ग्राम पंचायत के अन्तर्गत झिरी, भम्पुरा, शंकरपुर, रुध का पुरा, हल्लू का पुरा, भगतपुरा, पनावती, खिल्लाडाना, सेवरियापुरा, दुर्गसी, अमरपुरा, जारोला आदि गॉव आते हैं।